{"_id":"66068abfe1f26bac8c082589","slug":"wife-commits-suicide-by-consuming-poison-after-quarrel-with-husband-in-shahjahanpur-2024-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: झगड़े के दौरान पति ने फोन पर कहा- मर जा, मायके में पत्नी ने कीटनाशक पीकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: झगड़े के दौरान पति ने फोन पर कहा- मर जा, मायके में पत्नी ने कीटनाशक पीकर दे दी जान
Fri, 29 Mar 2024 03:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:07 PM IST
सार
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गैलतपुर निवासी मनीषा देवी की शादी चार साल पहले लखीमपुर खीरी के अजय से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों में विवाद हो गया। तब से मनीषा अपने मायके में रह रही थी। 25 मार्च की रात फोन पर पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनीषा ने कीटनाशक पी लिया था।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में होली पर रात में सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गैलतपुर निवासी मनीषा देवी (22) का पति से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। पति ने कहा... जा मर जा। नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई का आरोप है कि पति शराब पीकर पीटता था। मार डालने की धमकी देता था।
विज्ञापन
करीब चार साल पहले मनीषा की शादी लखीमपुर खीरी थाना पसगवां के बचगांव निवासी अजय से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही मनीषा मायके आ गई थी। उसका कहना था कि शराब के नशे में पति अजय रोज ही उससे मारपीट करता है। पंचायत होने के बाद भी हल नहीं निकला।
विज्ञापन
तीन साल से मायके में रह रही थी मनीषा
मृतका के भाई अजीत सिंह ने बताया कि तीन साल से बहन मायके में रह रही थी। बहनोई अजय तब भी यहां आकर मनीषा से मारपीट करता था। अजीत के अनुसार, 25 मार्च को होली के मौके पर अजय का फोन आने पर मनीषा ने बात की थी। आरोप है कि झगड़ा होने पर अजय ने कहा था कि जा मर जा...इसके बाद मनीषा ने घर में रखे कीटनाशक को पी लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर अपराध राजेश सिंह ने बताया कि दंपती में पूर्व से विवाद चल रहा था। उनके तलाक को लेकर कोर्ट में वाद विचाराधीन है। मामले में विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अजय की हरकतों से परेशान थे सभी
अजीत ने बताया कि बहन के मायके में होने के बाद भी उसकी ससुराल के लोग आते रहते थे। बहनोई अजय की हरकतें अच्छी नहीं थीं। तभी तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। दोनों के बीच विवाद की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद हैं।
अजय की हरकतों से परेशान थे सभी
अजीत ने बताया कि बहन के मायके में होने के बाद भी उसकी ससुराल के लोग आते रहते थे। बहनोई अजय की हरकतें अच्छी नहीं थीं। तभी तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। दोनों के बीच विवाद की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद हैं।