फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife caught husband with his girlfriend in bareilly

प्रेमिका संग कमरे में था पति: पत्नी ने जासूस बनकर पकड़ा, शर्म से झुक गईं आंखें; दो साल से बोल रहा था ये झूठ

Tue, 08 Aug 2023 07:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 07:30 AM IST
सार

महिला को उसका पति दो साल से धोखा दे रहा था। पत्नी से कहता था कि वह दिल्ली में नौकरी करता है, लेकिन पत्नी को उसकी हरकतों से शक हुआ तो जासूसी शुरू कर दी। रविवार को उसे पड़ोस के गांव में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
wife caught husband with his girlfriend in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में पत्नी से झूठ बोलकर पति पिछले दो साल से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। उसकी हरकतों से पत्नी को शक हुआ। उसने जासूस बनकर रविवार को हरहरपुर मटकली गांव में पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। 

विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को थाने ले आई। पत्नी ने थाने में पति और उसकी प्रेमिका को खूब खरी खोटी सुनाई। पति शर्म के कारण नजरें झुकाए खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। उसकी प्रेमिका के घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार, मासूम बेटा-बेटी की मौत, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो बच्चों का पिता है आरोपी 

हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के दो बच्चे हैं। उसने बताया कि उसके पति का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पिछले दो साल से वह घर से बाहर रह रहा है। पूछने पर उसने दिल्ली में नौकरी करने की बात कही। आरोप है कि जब भी उसने साथ चलने को कहा तो हर बार उसने मना कर दिया। कहा कि जिस कंपनी में वह नौकरी करता है, वहां महिलाओं का प्रवेश निषेध है।

महिला ने बताया कि पति महीने में एक-दो बार ही वह घर आता था। उसकी हरकतों पर शक होने के बाद महिला ने जासूस बनकर उस पर नजर रखनी शुरू की। पीछा करने पर पता चला कि वह हरहरपुर मटकली गांव में किराये पर कमरा लेकर अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। 

रविवार को महिला अपने परिजनों के साथ उसके कमरे पर पहुंची। वहां पति अपनी प्रेमिका के साथ मिला। यह देख पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने हंगामा कर दिया। हंगामा होते देख वहां भीड़ जुट गई। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed