फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife brothers broke husband hands and legs tried to bury him alive in the forest

Bareilly News: पत्नी के भाइयों ने तोड़े हाथ-पैर, जंगल में जिंदा दफनाने की कोशिश, युवक की हालत गंभीर

Fri, 01 Aug 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 05:26 PM IST
सार

बरेली में एक महिला अपने पति की हत्या कराने की कोशिश की। पत्नी के भाइयों समेत 11 लोगों ने घर में घुसकर पति को बेरहमी से पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। उसे जिंदा दफन करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Wife brothers broke husband hands and legs tried to bury him alive in the forest
घायल युवक

विस्तार

बरेली में एक युवक को हमलावरों ने बेरहमी से पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। घायल युवक ने अपनी पत्नी के भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक महिला के पांच भाई समेत 11 लोगों ने युवक पर सोते समय हमला किया। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। वैन में डालकर जंगल में ले गए, जहां उसे जिंदा दफनाने का प्रयास किया। एक व्यक्ति ने घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


शाही थाना क्षेत्र के अक्सौरा दुनका निवासी राजीव ने बताया कि 21 जुलाई को उसकी पत्नी के भाइयों समेत 11 लोगों ने घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पीटा। उसका एक हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। जिसके बाद उसे कार में डालकर सीबीगंज के जंगल में ले गए, जहां उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। इस बीच वहां कोई व्यक्ति आ गया तो हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। उक्त व्यक्ति ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पत्नी के हत्यारोपी ओमसरन की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- एक को चुना... उसे या मुझे; अब खोला ये राज
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजीव के पिता नेतराम की ओर से इज्जतनगर थाने में अपनी बहू और उसके चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें डर है कि बहू अपने भाइयों के साथ मिलकर राजीव की हत्या करवा देगी। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। 

साल 2009 में हुई थी राजीव की शादी
पीड़ित राजीव ने बताया कि उसकी पत्नी गांव में नहीं रहना चाहती है, इसलिए वह इज्जतनगर क्षेत्र के नगरिया परीक्षत में किराये पर एक मकान में रहता है। इसके बावजूद पत्नी आए दिन विवाद करती है। इस बार उसने हदें पार कर दीं। उसकी हत्या करवाने की कोशिश की। राजीव बरेली के बाइपास स्थित एक अस्पताल में नौकरी करता है। उसकी शादी साल 2009 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed