{"_id":"67eda291eb4dc52c6d04476c","slug":"wife-alleges-that-husband-killed-and-buried-the-innocent-child-bareilly-news-c-4-lko1064-611569-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीबी का आरोप, शौहर ने मारकर दफना दी मासूम बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीबी का आरोप, शौहर ने मारकर दफना दी मासूम बच्ची
विज्ञापन
बरेली। शेरगढ़ की विवाहिता ने एसएसपी कार्यालय आकर अपने ही शौहर पर आठ महीने की बेटी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शेरगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी नाजुल ने शिकायतें सुन रहे अधिकारियों को बताया कि उसकी शादी शेरगढ़ में हुई है। उसका पति से पारिवारिक विवाद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसकी आठ माह की बच्ची मोमिना को शौहर ने अपने पास रख लिया था। कोर्ट ने मिलने का आदेश जारी किया तो भी उसने उसे बच्ची से नहीं मिलने दिया। आरोप लगाया कि पति ने बिना बताए दूसरा निकाह भी कर लिया है। 31 मार्च की रात उसने व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो पता लगा कि बेटी की हालत खराब है।
कॉल करने पर पति ने रिसीव ही नहीं की। अब उसे पता लगा है कि एक अप्रैल को बच्ची की मौत हो गई और शौहर ने उसे दफना दिया है। किसी ने उसे बताया कि तुम्हारी बच्ची की हत्या की गई है। वह शेरगढ़ थाने गई तो वहां से भगा दिया गया। फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस ने मामला शेरगढ़ में ही दर्ज कराने की बात कही। ब्यूरो