फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife absconded with lover 40 days after marriage husband died in shock six days later In Badaun

UP: शादी के 40 दिन बाद प्रेमी के साथ चली गई पत्नी, पति ने खाना-पीना छोड़ा, छह दिन बाद मौत; नकदी-जेवर भी ले गई

Wed, 18 Jun 2025 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jun 2025 10:13 AM IST
सार

यूपी के बदायूं जिले में शादी के 40 दिन बाद नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से नकदी और जेवर भी ले गई। सदमे में उसके पति ने खाना-पीना छोड़ दिया। छह दिन बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Wife absconded with lover 40 days after marriage husband died in shock six days later In Badaun
प्रेमी के साथ गई पत्नी, वियोग में पति ने तोड़ा दम(मृतक युवक का फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के दातागंज में शादी के करीब 40 दिन बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर में रखी नकदी और जेवर समेत 2.50 लाख रुपये का सामान भी ले गई। इससे आहत होकर अवसाद में आए पति ने खाना पीना छोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के छह दिन बाद उसने पत्नी के वियोग में दम तोड़ दिया। उसने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी रमेश (25) पुत्र करन की शादी करीब दो महीने पहले अलापुर के गांव ढका दियोरारा की एक युवती से हुई थी। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रमेश की पत्नी मोबाइल पर अक्सर किसी से बात करती रहती थी। जब रमेश उसे टोकता तो वह मायके वालों से बात करना बताती थी। इसके चलते रमेश को उस पर शक नहीं गया, लेकिन शादी के करीब 15 दिन बाद ही रमेश को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध उसी के गांव के एक युवक के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई को रमेश मजदूरी करने पंजाब चला गया। घर पर उसकी पत्नी, मां व बहन रह गई। 10 जून की देर रात रमेश की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर में रखे 27 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, एक मोबाइल समेत करीब ढाई लाख रुपए का सामान ले गई। 

पत्नी के जाने से अवसाद में आ गया था रमेश
पत्नी के चले जाने की जानकारी मिलने पर रमेश पंजाब से घर लौटा। यहां उसने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बड़े भाई राकेश ने बताया कि पत्नी के जाने से रमेश अवसाद में आ गया था। 

 

उसने खाना पीना छोड़ दिया था। वह गुमसुम रहने लगा। परिजनों ने उसे काफी समझाया था, लेकिन उसने खाना पीना नहीं खाया। इससे सोमवार दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

 

तीन भाइयों में सबसे छोटा था रमेश
परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गांव में ही रमेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रमेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की मौत हो चुकी है। दातागंज थाना प्रभारी विश्वजीत विश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed