{"_id":"64c180bf7577f8e78c073c46","slug":"widow-woman-went-for-sons-treatment-dabang-sold-the-house-faridpur-news-c-124-1-sbly1010-208-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटे का इलाज कराने गई विधवा महिला, दबंग ने बेच दिया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटे का इलाज कराने गई विधवा महिला, दबंग ने बेच दिया मकान
Thu, 27 Jul 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। बेटे का इलाज कराने के लिए बाहर जाने के दौरान दबंगों ने एक विधवा महिला का मकान बेच दिया। कुछ दिन बाद जब वह गांव लौटी तो उसे जानकारी हुई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसडीएम से शिकायत कर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है।
शिकायत करने एसडीएम कार्यालय पहुंची पिपरिया गनेश गांव की गंगा देई फूट-फूटकर रोने लगी। महिला ने बताया कि पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले बेटा बीमार हो गया। वह उसे इलाज के लिए दूसरे शहर लेकर चली गई। मकान में ताला डाल दिया। जब वह लौटकर आई तो मकान के आधे हिस्से पर पड़ोसी का कब्जा मिला। पीड़िता ने बताया कि उसे यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला था।
पूछने पर उसने डेढ़ लाख रुपये में यह हिस्सा गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदने की बात कही। इसकी शिकायत लेकर वह सिरसा पुलिस चौकी पहुंची। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने मदद करने की बजाय उसे ही धमकाकर भगा दिया। वहीं, सिरसा चौकी प्रभारी ने पीड़िता के चौकी आने की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
वर्जन: शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़िता के उसके मकान पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। सिरसा चौकी प्रभारी से भी जवाब मांगा जाएगा। - अजय कुमार उपाध्याय एसडीएम