फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Widow raped on the pretext of marriage, got abortion

Bareilly News: शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Sat, 10 Jun 2023 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Widow raped on the pretext of marriage, got abortion
बरेली। शादी का झांसा देकर दो लोगों ने विधवा का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। उसकी बेटी से भी दुष्कर्म की कोशिश की। विधवा गर्भवती हो गई तो बेटियों की हत्या की धमकी देकर गर्भपात करा दिया। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के एक मोहल्ले की महिला की ससुराल गजरौला में है। पति की मौत के बाद महिला अपनी 11 और 13 वर्ष की दो बेटियों के साथ यहां रहती है। महिला का कहना है कि उसकी ससुराल का ही रहने वाला अशोक कुमार भी एक वर्ष पहले यहां आ गया था। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर अशोक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अशोक के बहनोई मुकेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अशोक शराब पीने का आदती है।
विज्ञापन

28 मई को वह उसे जबरन टनकपुर ले गया था। वहां से सभी लोग 29 मई को लौटे। 29 मई की रात अशोक ने शराब के नशे में उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसने किसी तरह से बेटी को बचाया। इस पर अशोक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इज्जतनगर पुलिस ने अशोक और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed