फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Widening work has started on the 2.5 km long road

Bareilly News: 2.5 किमी. लंबे मार्ग पर चौड़ीकरण का काम शुरू

Sun, 15 Jun 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Widening work has started on the 2.5 km long road
बरेली। बीसलपुर चौराहा से हरूनगला होते हुए नकटिया नदी तक के मार्ग का बीडीए ने चौड़ीकरण शुरू करा दिया है। इससे छोटे-बड़े 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

बीसलपुर चौराहे से हरूनगला होते हुए नकटिया नदी तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन करने की जिम्मेदारी बीडीए ने ली है। इस पर हरूनगला में एक ओर खोदाई कराई गई है। चौड़ीकरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसके लिए लोग एक साल से भी ज्यादा समय से इंतजार कर रहे थे। बीडीए के मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि नकटिया नदी के पुल से बाइपास तक की सड़क पहले ही फोरलेन हो चुकी है। बीसलपुर चौराहा से नकटिया नदी तक के मार्ग के चौड़ीकरण से शहर व आसपास के क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

ये होंगे काम

मार्ग के चौड़ीकरण के साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग होगी। चौड़ीकरण में बाधक बिजली लाइनें भूमिगत की जाएंगी। इसके अलावा जल निकासी के लिए नाले का निर्माण होगा। सड़क के दोनों ओर पैदल पथ बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article