फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Whose tender was canceled calling it expensive, later two depot works were given to the same firm.

Bareilly News: महंगा बताकर जिसका टेंडर किया रद्द, बाद में उसी फर्म को दे दिया दो डिपो काम

Wed, 27 Nov 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Whose tender was canceled calling it expensive, later two depot works were given to the same firm.
बरेली। रोडवेज बसों की मरम्मत के लिए फर्म के चयन में भी गड़बड़ी सामने आई है। टेंडर प्रक्रिया में चार निजी फर्मों ने हिस्सा लिया। इनमें से ममता इंटरप्राइजेज के टेंडर को स्वीकार कर बाकी तीन के आवेदन रद्द कर दिए गए। ममता इंटरप्राइजेज को बरेली डिपो की बसों की जिम्मेदारी दी गई। शिवा भसीन नाम की जिस फर्म के टेंडर को ज्यादा दरों की वजह से रद्द किया गया था, बाद में उसे पीलीभीत व बदायूं डिपो की बसों की मरम्मत संबंधी कार्यादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि ममता इंटरप्राइजेज के मुकाबले शिवा भसीन नाम की फर्म ने टेंडर में कई कार्यों के लिए दोगुनी दरें तय की थीं। इसके बावजूद उसे दो डिपो की बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी दे दी गई। जिस फर्म ने दरें कम दर्शायी थीं, उसको सिर्फ एक डिपो का काम दिया गया। कम दरों पर टेंडर लेने वाली फर्म ममता इंटरप्राइजेज ने भी बिलों में जमकर गड़बड़ी की। ऐसी बसों की भी मरम्मत दर्शा दी, जो डिपो के बेड़े में ही नहीं हैं। वहीं, बदायूं और पीलीभीत डिपो के वर्कशॉप से भी तमाम शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी फर्मों ने बसों की मरम्मत के लिए जिन कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर रखा है, उनमें से ज्यादातर के वेतन से पीएफ की कटौती भी नहीं की जा रही। सुरक्षा के लिहाज से दुर्घटना बीमा भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन बिड मांगी गई थीं। जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - धनजी राम, सेवा प्रबंधक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed