फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   White stripe is not visible on Bareilly-Moradabad highway... death peeks in the fog

Bareilly News: बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर नहीं दिखती सफेद पट्टी... कोहरे में झांकती है मौत

Mon, 13 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
White stripe is not visible on Bareilly-Moradabad highway... death peeks in the fog
बरेली। बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है। सफेद पट्टी धुंधली पड़ गई। डिवाइडर के पेंट कई जगह मिट रहे हैं। लाइट पड़ने पर डिवाइडर भी नहीं चमकते। शनिवार को अमर उजाला पड़ताल में सामने आया कि नवदिया झादा में हाईवे के मेजर जंक्शन पर हाईमास्ट लाइटें होनी चाहिए, जो नहीं हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान हादसा हो सकता है। बता दें नवदिया झादा ब्लैक स्पाॅट घोषित है। डीएम और कमिश्नर के निर्देश के बाद सफेद पट्टी को कुछ स्थानों पर ठीक कराया गया, लेकिन कई स्थानों पर पहले जैसा हाल है।
विज्ञापन

एक्सपर्ट कमेंट
प्रतिदिन हाईवे पर पेट्रोलिंग कर कराए जाएं काम
इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों का पालन कराना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। लोगों को सुरक्षित सफर देने के लिए कोहरे से पहले ही हाईवे पर थर्मो प्लास्टिक पेंट कराया जाना चाहिए था। कोहरे के दौरान हादसे रोकने हैं तो तत्काल इस पर काम करें। प्रतिदिन हाईवे की पेट्रोलिंग कराए, कहीं पट्टी धुंधली है तो उसे ठीक कराएं। संकेतक गायब हैं तो लगवाए जाएं। नवदिया झादा में सड़क का चौड़ीकरण तो हुआ लेकिन सड़क सुरक्षा के उपायों पर मानकों के अनुसार अमल नहीं किया गया। इस पर भी संबंधित विभागों को गौर करना चाहिए। - राममोहन सिंह, सेवानिवृत्त एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

धीमी रफ्तार से पूरा किया सफर
मैं मुरादाबाद से बरेली तक कई बार रास्ते में गया हूं। कोहरे के दौरान कई स्थानों पर सफेद पट्टी गायब मिली। लाइट भी नहीं थी। ऐसे में धीमी रफ्तार से चले तब सुरक्षित रह सके। - राजेश अग्रवाल, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं कल ही मुरादाबाद से बरेली आया। रास्ते में कई किलोमीटर ऐसे मिले जहां सफेद पट्टी गायब थी। ऐसे में कोहरे के दौरान हादसे का खतरा है। हैरत इस बात की है कि जिम्मेदार देख नहीं रहे। - राजू शमीम, ट्रांसपोर्टर


नवदिया में संकेतक तो लगवाए गए हैं। थर्मोकोल पेंट भी कराया गया। अगर हाईवे पर सफेद पट्टी धुंधली पड़ी है, तो ठीक कराएंगे। नवदिया झादा में भी चेक कराएंगे। सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन होगा। हादसे रोकने के लिए नवदिया झादा में एक फ्लाईओवर के लिए टेंडर निकाले गए हैं। जल्द काम शुरू कराने की तैयारी है। - प्रवीण जिंदल, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed