{"_id":"e520fca7b1872438bf37bf4f00d10833","slug":"which-of-these-50-thousand-led-s-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये 50 हजार में कौन सी एलईडी लाइट है भाई !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये 50 हजार में कौन सी एलईडी लाइट है भाई !
बरेली
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने छह करोड़ की एलईडी लाइटें खरीदने की योजना तैयार की है, फिलहाल परदे के पीछे कमीशन पर सौदेबाजी चल रही है। दिल्ली, मुंबई और गाजियाबाद की कंपनियों ने 25, 40 और सौ वाट की एलईडी लाइटों का जो रेट दिया है वह बाजार दर से कई गुना ज्यादा है। ये क्या हो रहा है इस सवाल पर नगर निगम अफसरों कहते हैं डील अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन इस रेट पर ट्रायल के लिए तैयार हो जाने का मतलब खेल पक चुका है। मेयर डा. आईएस तोमर और नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने मंगलवार को गाजियाबाद की गौरव रोशन, मैसर्स शर्मा इंटरप्राइजेज, रेंडर लाइट, मुंबई की एलईडी लाइट हाउस, दिल्ली की विधान इलेक्ट्रानिक्स, कपूर इंटरप्राइजेज और जेके इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर इनकी एलईडी लाइटों का परीक्षण कराया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अफसरों को क्वालिटी के आधार पर 25 वाट की एलईडी लाइट की कीमत 3850 से 22500 रुपये, 40 वाट की 5250 से 26200 रुपये और सौ वाट की एलईडी लाइट की कीमत 11800 से 50600 रुपये प्रति स्ट्रीट लाइट बताई। प्रतिनिधियों ने बताया कि एलईडी लाइटों में सेंसर लगेगा। ये बिजली आने पर आटोमेटिक तरीके से जलेंगी।
ये रहे बरेली के बाजार रेट
पुराना रोडवेज स्थित अरोड़ा इलेक्ट्रानिक्स के प्रोपराइटर रजत अरोड़ा के मुताबिक बाजार में 25 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट की फुटकर कीमत 26 सौ, 40 वाट की फुटकर कीमत 36 सौ और सौ वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट की फुटकर कीमत 73 सौ रुपये है। नगर निगम को एक करोड़ की एलईडी लाइटें खरीदनी हैं तो थोक रेट में ये बाजार भाव से काफी सस्ती मिलेंगी।
ज्यादा लगवाई गई कीमत
बताया जाता है कि प्रकाश विभाग ने कंपनी प्रतिनिधियों से सांठगांठ कर एलईडी लाइटों की कीमत पहले ही ज्यादा लगवा दी है। अगर एलईडी लाइट खरीदने की डील फाइनल होती है तो लाइटों की खरीद से ज्यादा रकम की बंदरबांट होना तय है। अभी प्रत्येक कंपनी से अपनी सस्ती और महंगी लाइटों के दो-दो सेंपल गांधी उद्यान में लगवाकर ट्रायल करने को कहा गया है। इसके बाद खरीदने पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह, एक्सईएन सतीश कुमार, प्रकाश प्रभारी आसिफ अली और मैकेनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
‘अभी एलईडी लाइटों का ट्रायल के तौर पर परीक्षण किया जा रहा है। अगर ट्रायल में लाइटें सही पाई गईं तो बाजार रेट से इनका परीक्षण कराया जाएगा। अगर रेट ज्यादा होंगे तो खरीद नहीं होगी।’
-डा. आईएस तोमर, मेयर
एलईडी लाइट खरीद का जोड़ ---
एलईडी स्ट्रीट लाइट कंपनी रेट बाजार रेट
25 वाट 3850 से 22500 2600
40 वाट 5250 से 26200 3600
100 वाट 11800 से 50600 7300