{"_id":"5f17403b8ebc3e9fdb5a7bae","slug":"whether-or-not-model-town-s-gate-will-be-closed-decision-today-bareilly-news-bly4135346115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन का गेट बंद होगा या नहीं... फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन का गेट बंद होगा या नहीं... फैसला आज
विज्ञापन
मॉडल टाउन का बंद गेट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। मॉडल टाउन कॉलोनी में श्मशान भूमि साइड में खुलने वाला गेट बंद होगा या नहीं.. प्रशासन इस पर आज फैसला लेगा। एडीएम सिटी महेंद्र सिंह की ओर से भेजे गए एसीएम फर्स्ट रोहित यादव ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की। बुधवार को दोनों पक्ष से कुछ और जानकारी मांगी गई है। उसके बाद प्रशासन तय करेगा कि कॉलोनी का गेट खुलेगा या नहीं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ लोगों ने इस गेट को बंद कर दिया था। डॉ. दिवाकर चौबे का कहना है कि नगर निगम के स्वामित्व वाली इस सड़क के बंद होने से लोग उसका पार्किंग के तौर पर इस्तेेमाल कर रहे हैँ। जबकि यहीं रहने वाले भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा का कहना है कि रोड कम चौड़ा है। इसलिए ज्यादातर लोग बेहिसाब दौड़ रहे वाहनों को आने से रोकने के लिए गेट को बंद करने के पक्ष में है। इस मामले की जांच एडीएम सिटी को करनी थी लेकिन उनकी ओर से मंगलवार को मौके पर पहुंचे एसीएम फर्स्ट रोहित यादव ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों ही पक्षों से अलग-अलग वार्ता की। स्थानीय लोगों से भी पूछा कि वे क्या चाहते हैं। एसीएम का कहना है कि दोनों पक्षों से बुुधवार को कुछ और जानकारी देने के लिए कहा है। उन्हें देखने के बाद ही गेट खोलने या बंद करने को लेकर फैसला होगा।

- रोहित यादव, एसीएम फर्स्ट‘मैंने मॉडल टाउन पहुंचकर दोनों ही पक्षों से वार्ता की है। बुधवार को कुछ और जानकारी मांगी गई है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।’