फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Whether it is challan or getting a driving license, the solution is just one Hi

Bareilly News: चालान हो या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, बस एक हाय से समाधान

Fri, 09 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Whether it is challan or getting a driving license, the solution is just one Hi
बरेली। ड्राइविंग लाइसेंस, चालान या फिर वाहन रजिस्ट्रेशन जैसे काम से संबंधित जानकारी के लिए अब आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित चैटबाट नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर परिवहन विभाग से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेवाएं सिर्फ हाय भेजकर मिल जाएंगी। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि हाल ही में परिवहन निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए व्हाट्सएप चैटबाट की सुविधा शुरू की है। इससे उपभोक्ता वाहन पंजीकरण से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, फिटनेस, परमिट और नियमों के उल्लंघन पर होने वाले चालान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। लोगों को छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन निगम की ओर से जारी हुए नंबर पर हाय लिखते ही सबसे पहले भाषा के चयन का ऑप्शन आएगा। इसके बाद सूचना के प्रकार का चयन उपभोक्ता को करना है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से संबंधित, चालान, परमिट, सड़क सुरक्षा, फेसलेस, यात्रा मित्र और नोटिस बोर्ड आदि की सूचनाएं शामिल होंगी। उपभोक्ता अपनी सूचना का चयन करेगा। इसके बाद पीडीएफ स्वरूप आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। दूसरी ओर चैटबाट को लेकर लगातार लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि इस चैटबाट से समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में इन शिकायतों को दूर करते हुए एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि चैटबाट को अभी जनता समझ नहीं सकी है, इसलिए शिकायतें आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed