फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Where there are more documents, property can become expensive.

Bareilly News: जहां ज्यादा बैनामे वहां प्रॉपर्टी हो सकती है महंगी

Thu, 18 Jul 2024 07:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Where there are more documents, property can become expensive.
बरेली। घर, दुकान, मकान और प्लॉट के लिए एक अगस्त से लागू होने वाले नये सर्किल रेट को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार सिर्फ उन्हीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ही दस फीसदी सर्किल रेट बढाए जाएंगे, जहां सर्वाधिक बैनामे हुए हैं।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक नियमानुसार प्रतिवर्ष सर्किल रेट बढ़ाए जाने का शासनादेश है। लिहाजा, प्रक्रिया का अनुपालन किया जाना है। बीते वर्ष करीब छह साल बाद नये सर्किल रेट तय हुए थे। जिले के 80 फीसदी शहरी और ग्रामीण इलाकों में पांच से 15 फीसदी के बीच सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। अबकी बार प्रत्येक तहसील के 50 शहरी और 50 ग्रामीण इलाकों में ही दरें बढ़ना प्रस्तावित हैं। इनमें भी उन इलाकों को ही शामिल किया गया है, जहां बीते वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक बैनामे हुए हैं। व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट तैयार हो चुका है। सूची एडीएम वित्त एवं राजस्व, एआईजी स्टांप कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे कोई भी देख सकता है। प्रस्तावित दर पर 22 जुलाई तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। इनका निस्तारण 25 जुलाई को होगा। एक अगस्त से नई दरें लागू होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed