फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the woman took out cigarette and gutkha from her pocket, her husband beat her in the middle of the road

सनकी पति: जेब से सिगरेट-गुटखा निकाला तो पत्नी के बाल पकड़कर बीच सड़क पर लगाई मार, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 07 Mar 2024 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Mar 2024 12:53 PM IST
सार

पत्नी ने पति की जेब से सिगरेट, लाइटर और गुटखा निकालकर फेंक दिया। इसी बात से बौखलाए पति ने महिला को बाल पकड़कर बीच सड़क पर उन्हें पीट दिया। 

विज्ञापन
When the woman took out cigarette and gutkha from her pocket, her husband beat her in the middle of the road
काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर में गिरजा देवी मंदिर के पास रहने वाली काजल पुत्री निरंजन सिंह की शील चौराहे के पास पति और परिजनों ने ही जमकर पिटाई कर दी। काजल पहले चौकी और फिर प्रेमनगर थाने पहुंची। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसका विवाह बरेली के माधोबाड़ी निवासी तरुण सिंह के साथ नवंबर 2023 में हुआ था। पति आए दिन नशे में उनकी पिटाई करता है। बुधवार को तरुण के ममेरे भाई यश की शादी थी। बरात चढ़त के वक्त काजल ने अपने पति तरुण की जेब से सिगरेट, लाइटर और गुटखा निकालकर फेंक दिया। मुंह में डाला हुआ गुटखा बाहर निकालने को कहा। इसी बात से बौखलाए पति ने काजल को बाल पकड़कर बीच सड़क पर उन्हें पीट दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पति के साथ देवर व सास ने भी उनकी पिटाई की। पीड़िता पुलिस चौकी पहुंची तो वहां भी ये लोग चले आए और मारपीट करते हुए अभद्रता की गई। पड़ोस के नितिन वर्मा पीड़िता को बचाकर थाने ले आए, वहां सीओ प्रथम ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed