{"_id":"5a0c9df94f1c1bca678bbbec","slug":"when-the-total-was-finished-half-a-city-became-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल शरीफ होते ही आधा शहर हो गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल शरीफ होते ही आधा शहर हो गया जाम
बरेली
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला हजरत उर्स के कुल की समाप्ति के बाद सड़कों पर लाखों जायरीन अपने घर लौटने को निकले तो आधा शहर जाम हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आने लगीं। शहर का बाहरी हिस्सा भी इससे प्रभावित होने लगा। दोपहर 2.38 के बाद शुरू हुए जाम में लोग देर शाम तक जूझते रहे। जाम ने प्रशासन के उन सारे दावों की पोल खोल दी जिनमें कहा गया था कि भारी और हल्के वाहनों के डायवर्जन के बाद जाम नहीं लगने दिया जाएगा। शहर के मुख्य चौराहों के साथ बरेली-लखनऊ हाईवे पर परसाखेड़ा जीओ प्वाइंट और सेटेलाइट से फरीदपुर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
दरगाह आला हजरत के उर्स में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों जायरीन बरेली पहुंचे थे। कुल के बाद जब वे अपने गंतव्य के लिए जाने को निकले तो शहर की हर सड़क पर यातायात थम गया। जैसी कि पहले से आशंका थी, कुल के बाद अयूब खां, सेटेलाइट, चौपुला, सिविल लाइन, नावल्टी और सिकलापुर इलाके में जाम लगना शुरू हो गया। कहीं भी यातायात संभालने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। तकरीबन सभी चौराहों पर जाम की स्थिति गंभीर होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन देर शाम तक लोग जाम से जूझते रहे।
जीरो प्वाइंट भी रातभर रहा जाम के हवाले
जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ा बाईपास होकर गुजरा जा रहा था। इसके लिए बैरियर लगा दिए गए थे। मंगलवार रात दो बजे से सुबह करीब पांच बजे तक हाईवे पर लंबा जाम रहा। दोपहर केे वक्त हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ कम हुई तो ट्रैफिक ने रेंगना शुरू किया लेकिन शाम को फिर जाम लग गया। ऐसा ही हाल सेटेलाइट चौराहा पर जाम लगने के बाद हुआ, लखनऊ की तरफ जाने वाले हाईवे पर फरीदपुर तक वाहन फंसते चले गए। इसके अतिरिक्त, कोहाड़ापीर से कुदैशिया फाटक होते हुए नैनीताल रोड तक भी जाम लगा रहा। लाल फाटक से कैंट रोड और करेली करघना तक जाम से जूझे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन से किला पुल तक फंसे रहे वाहन
पुलिस लाइन रोड पर जायरीनों के लिए पार्किंग रखी गई थी। यहां वाहनों के फंसने के बाद चौपुला होते हुए किला पुल तक लंबा जाम लगा। चौपुला चौराहा से बिहारीपुर और सुभाषनगर जाने वाली पूरी रोड पर जायरीन नजर आ रहे थे। यहां जाम खुलवाने में पुलिस का भी पसीना छूट गया।
एआरटीओ की गाड़ी निकलवाई, पब्लिक से क्या लेना
सेटेलाइट पर फंसे वाहनों में एआरटीओ की गाड़ी फंस गई। हुटर बजाने के बावजूद वाहन नहीं हटे। अधिकारी के फोन पर बारादरी पुलिस पहुंची, लेकिन जाम खुलवाने से ज्यादा एआरटीओ की गाड़ी निकलवाने में व्यस्त नजर आई। चंद मिनटों में अधिकारी की गाड़ी जाम से बाहर थी, लेकिन आम लोग जाम में जूझते रहे।