फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the police chased him, the drunkard who entered the house was beaten up by the villagers thinking he was a thief

Bareilly News: पुलिस ने दौड़ाया तो घर में घुसे शराबी ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई की

Mon, 11 Aug 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
When the police chased him, the drunkard who entered the house was beaten up by the villagers thinking he was a thief
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर में बाइक पर जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने गति और बढ़ा दी। वह एक घर में घुसे तो चोर का शोर मचा और ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने 15 ग्रामीणों पर रिपोर्ट लिखी है। दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर निवासी विशाल रुद्रपुर की फैक्टरी में नौकरी करता है। शनिवार को वह बाइक से बहन से राखी बंधवाने निकला था। रुद्रपुर में साथ काम करने वाले दोस्त पीलीभीत के थाना घुंघचई के गांव दिलावरपुर निवासी शिवम शुक्ला और पीलीभीत के ही थाना न्यूरिया के गांव माधवपुर निवासी अमन भी उसके साथ बाइक पर थे।
विज्ञापन

लौटते समय रात करीब 12 बजे तीनों दोस्त बसुधरन ढाल पर पहुंचे। यहां पुलिस टीम निगरानी कर रही थी। दो सिपाहियों ने एक बाइक पर तीन सवारी देखकर इन्हें संदिग्ध समझकर रुकने का इशारा किया। बताते हैं कि बाइक चला रहे विशाल ने शराब पी रखी थी। चालान और शराब पीये होने की वजह से विशाल व उसके साथी घबरा गए। विशाल ने बाइक की गति बढ़ाई और सीधे अपने गांव दलपतपुर आ गया।
विज्ञापन

विशाल ने अपनी पशुशाला के पास बाइक खड़ी कर दी और जल्दबाजी में पुलिस से बचने के लिए तीनों पड़ोसी सुरेश के घर घुसकर उनकी छत पर चढ़ गए। सुरेश ने अपने बेटे राजू के साथ विशाल व उसके दोस्तों को पकड़ लिया। चोर का शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए। भीड़ ने तीनों की पिटाई शुरू कर दी। कार से बाइक का पीछा कर रहे दोनों सिपाही भी पहुंच गए। सिपाहियों ने तीनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने सिपाहियों से भी धक्कामुक्की कर दी। सिपाहियों ने प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक काफी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने सुरेश, सुरेश के बेटे राजू, पिटने वाले विशाल, विशाल के दोस्त शिवम शुक्ला व अमन को पकड़ लिया। विशाल की ओर से सुरेश समेत 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पांचों का बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed