फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the nodal officer came, the carts were removed, after leaving they were installed again

Bareilly News: नोडल अधिकारी आए तो ठेले-खोमचे हटाए, जाने के बाद फिर लगाए

Fri, 28 Jul 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 28 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
When the nodal officer came, the carts were removed, after leaving they were installed again
बरेली। रोडवेज बस अड्डा परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में अतिक्रमण खत्म करने के अधिकारियों के आदेशों को स्थानीय अधिकारी नजरंदाज कर रहे हैं। किसी बड़े अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कुछ देर के लिए ठेले-खोमचे हटवा दिए जाते हैं। अधिकारी का निरीक्षण पूरा होने के बाद फिर से अतिक्रमण करा दिया जाता है। बुधवार को जीएम टेक्निकल और बरेली रीजन के नोडल अधिकारी श्याम बाबू के औचक निरीक्षण के दौरान हटवाए गए ठेले-खोमचे बृहस्पतिवार को फिर से लग गए।
विज्ञापन

सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण है। सेटेलाइट बस अड्डा परिसर के भीतर ही रुपये लेकर ठेले खोमचे लगवाए जाते हैं। 20 और 21 जुलाई को प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू के निरीक्षण के दौरान दोनों बस अड्डा परिसर चमाचम कर दिए गए थे। उनके जाने के बाद फिर से अतिक्रमण करा दिया गया। बुधवार को नोडल अधिकारी श्याम बाबू के निरीक्षण के समय भी अधिकारी अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने के कामयाब हो गए। कुछ देर के लिए हटाया गया अतिक्रमण नोडल अधिकारी के जाने के बाद फिर से जस का तस हो गया। एआरएम योगेंद्र कुमार का कहना है कि अनुबंध संबंधी पत्रावलियों को दिखवाया जा रहा है। उसके बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed