{"_id":"61bceaf9ac049a15bd451d8c","slug":"when-the-mla-stirred-up-the-city-vice-president-of-the-bjp-resigned-bareilly-news-bly4695745170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने हड़काया तो भाजपा के नगर उपाध्यक्ष ने दे दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने हड़काया तो भाजपा के नगर उपाध्यक्ष ने दे दिया इस्तीफा
विज्ञापन
Neta Ji
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धराज सिंह के स्वागत करने पर नाराज हुए थे विधायक
बरेली। आंवला के पूर्व प्रत्याशी सिद्धराज सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद फरीदपुर पहुंचने पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने उनका स्वागत किया। दिनेश का आरोप है कि इस पर विधायक ने उनसे नाराजगी जताई, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में फेसबुक पर की गई दिनेश की पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।
आंवला के पूर्व सांसद सर्वराज सिंह के बेटे और वर्ष 2017 में आंवला से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सिद्धराज सिंह बृहस्पतिवार भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ से लौटने के फरीदपुर में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने उनका स्वागत किया था। मगर इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। दिनेश सिंह का कहना है कि कार्यालय के बाहर सिद्धराज सिंह का स्वागत करने से विधायक रूठ गए। उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने स्वागत क्यों कर दिया। इस वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और जिलाध्यक्ष से इसे स्वीकार करने का निवेदन किया है।
मैंने कार्यालय के बाहर सिद्धराज सिंह का स्वागत किया था। कोई भी पार्टी में शामिल होता है तो उसका स्वागत किया ही जाता है। इस पर विधायक नाराज हो रहे थे, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
- दिनेश सिंह
किसी ने भी किसी का स्वागत करने को मना नहीं किया है और न ही कोई रूठा है। विधायक उनका स्वागत करने से क्यों मना करेंगे। दिनेश सिंह को कोई गलतफहमी हुई है। मैं बात करके सुलझा लूंगा।
- वीर सिंह पाल, जिलाध्यक्ष आंवला