फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the grocery items are found in the streets, why should the market go

जब गलियों में ही मिले किराना का सामान तो मंडी क्यों जाए आवाम

Thu, 16 Apr 2020 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
When the grocery items are found in the streets, why should the market go
श्यामगंज में बेवजह आने वाले लोगों को भगाती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गुरुवार को शहर के अधिकतर मोहल्लों में परचून की दुकानें दिनभर खुलीं
विज्ञापन

प्रशासन ने केवल चिह्नित दुकानों को ही खोलने की दी है अनुमति

बरेली। मंडी में लगातार आम लोगों के आने व अव्यवस्था फैलने का एक हल पुलिस प्रशासन ने आखिरकार गुरुवार को ढूंढ ही लिया। शहर के अधिकतर मोहल्लों में होम डिलीवरी के लिए नगर निगम व प्रशासन द्वारा चयनित किराना दुकानों को सामान्य रूप से खुलने दिया गया। इससे लोगों को उनके वार्डों और मोहल्लों में ही जरूरत का सारा सामान मिल गया, जिसके चलते लोग श्यामगंज किराना मंडी समेत शहर की अन्य किराना मंडियों की ओर नहीं गए। इससे व्यवस्था संभालने में भी काफी मदद मिली।
कटरा चांद खां व शेख नवादा में दिनभर खुली रही दुकान
कटरा चांद खां व शेख नवादा में सुबह से खुली परचून की दुकानों पर दोपहर होते-होते ग्राहक नदारद दिखे। यहां के एक दुकानदार ने बताया कि प्रशासन द्वारा दी गई छूट के आधार पर उन्होंने अपनी दुकान दिनभर खोले रखी। पर ग्राहक सुबह में ही आए। अब शाम के वक्त ग्राहक आएंगे। ऐसे में दिन में दुकानें बंद रहें तो ही अच्छा है। हालांकि इन क्षेत्रों में कोटे की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

मीरा की पैठ पर लोग दिखे निश्चिंत

क्षेत्र में किराना की दुकानों के दिनभर खुलने से लोग काफी निश्चिंत दिखे। हालांकि यहां की पुरानी सब्जी मंडी को सुबह ही बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगोें के अनुसार लॉकडाउन के दौरान अब तक जो भी अफरातफरी थी, वह इस नई व्यवस्था से काफी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजाज नगर, खुर्रम गौंटिया में सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे लोग

एजाज नगर, खुर्रम गौंटिया आदि क्षेत्रों में पहले जैसा माहौल है। यहां लोग गलियों में आम दिनों की भांति निकल रहे हैं। समूहों में चबूतरों पर बैठकर बातें की जा रही हैं। सामाजिक दूरी का कोई भी ख्याल नहीं रखा जा रहा।

सैलानी मेें ही लिया घर का सामान, नहीं गए श्यामगंज

सैलानी में भी लोगों ने अपने घरों का जरूरी सामान मोहल्ले में ही खुली परचून की दुकानों से खरीदा। यह लोग श्यामगंज किराना मार्केट नहीं गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब सामान उनके मोहल्ले में ही मिल रहा है तो किराना मार्केट जाने की क्या जरूरत।

बाकी शहर का भी रहा यही हाल

शहर के अन्य हिस्सों, कालीबाड़ी, कुतुबखाना, कोहड़ापीर, प्रेमनगर में लॉकडाउन का असर दिखा। यहां लोग घरों से कम ही निकले। वहीं किराना की बड़ी दुकानें तो खुलीं पर इन पर भी भीड़ न के बराबर ही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed