फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the footage was not shown after the bike was stolen, the young man climbed on the tank

Bareilly News: युवती का शोषण करने व धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
When the footage was not shown after the bike was stolen, the young man climbed on the tank
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट अशोक कुमार यादव ने नाम बदलकर कई माह तक हिंदू युवती का शारीरिक शोषण करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी तौहीद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कई तर्क दिए। वहीं, शासकीय अधिवक्ता सुरेश बाबू साहू ने आरोपी के तार धर्मांतरण गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने 22 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि दो साल पहले वह रामगंगा नदी में स्नान करने गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक फोटोग्राफर से हुई। उसने अपना नाम आकाश सिंह बताया। उसकी कई तस्वीरें क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद अक्सर वह कॉल करने लगा। धीरे-धीरे उसने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक माह पहले युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आकाश ने खुद का नाम तौहीद और गांव टांडा का निवासी बताया। अपने मुस्लिम होने की जानकारी देते हुए कहा कि वह शादी तभी करेगा, जब वह मुस्लिम धर्म स्वीकार कर ले। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तौहीद को जेल भेज दिया। उसने अपने वकील के जरिये जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। संवाद
विज्ञापन


सुभाषनगर में फैली हैं धर्मांतरण गिरोह जड़ें
पुलिस ने हाल ही में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर निवासी अब्दुल मजीद, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी सलमान, आरिफ और भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर चुन्लीलाल निवासी फईम को जेल भेजा है। इनका साथी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा का रहने वाला महबूब बेग भूमिगत हो गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में इस गिरोह ने दो परिवारों का धर्मांतरण कराया था। धर्मांतरण कर परिवार सहित मुस्लिम बने ब्रजपाल का खुलासा हो चुका है। दूसरे परिवार की तलाश जारी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण गिरोह की जड़े काफी गहरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed