फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the footage was not shown after the bike was stolen, the young man climbed on the tank

Bareilly News: बाइक चोरी होने पर नहीं दिखाई फुटेज तो टंकी पर चढ़ा युवक

Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
When the footage was not shown after the bike was stolen, the young man climbed on the tank
बरेली। जिला महिला अस्पताल में बाइक चोरी के बाद सीसी कैमरों की फुटेज न दिखाने से आहत युवक जिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे मुश्किल से नीचे उतरवाया। रिपोर्ट दर्ज कर कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव दौली मुरावपुरा निवासी अरविंद की पत्नी राजवती ने जिला महिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अरविंद अस्पताल आया था। इसी दौरान अस्पताल की कुछ महिला कर्मचारी अरविंद से मिठाई मांगने लगीं तो उसने तंगी का हवाला देकर मना कर दिया। इससे नाराज स्टाफ में से एक ने कह दिया कि कुछ हो जाए तो हमारे पास मत आना। थोड़ी देर बाद अरविंद जब अस्पताल परिसर में पीछे की ओर बाइक लेने गए तो पता चला कि वह चोरी हो गई है।
विज्ञापन

अरविंद को लगा कि महिला कर्मचारियों ने उसके साथ शरारत कराई है। उसने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी तो रिपोर्ट लिख ली गई। अरविंद शुक्रवार को फिर जिला अस्पताल आया और वहां कर्मचारियों से कहा कि उसे सीसी फुटेज दिखा दें। कर्मचारियों ने मदद नहीं की तो वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने अस्पताल कर्मचारियों पर वाहन चोरी कराने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

कोतवाल अमित पांडेय आए ने अरविंद को समझाकर नीचे उतारा। कोतवाल ने बताया कि बाइक तलाशने के साथ ही अरविंद के आरोपों की भी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed