फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the dead body of the married woman arrived, the family members created a ruckus

Bareilly News: विवाहिता का शव पहुंचा तो परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 03 Jan 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
When the dead body of the married woman arrived, the family members created a ruckus
रिठौरा। बिथरी चैनपुर के गांव बालीपुर अहमदपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को विवाहिता का शव जब उसके मायका गांव चेना मुरारपुर पहुंचा तो वहां उसके परिजनों ने अंग निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव चेना मुरारपुर के दलवीर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल (19) की शादी पांच माह पूर्व 20 जुलाई को बिथरी चैनपुर के गांव बालीपुर अहमदपुर के सुमित के साथ की थी। आरोप है कि उसके बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा।
विज्ञापन

काजल के चाचा देवेंद्र ने बताया कि बुधवार को दोपहर बेटी से फोन पर बात हुई थी तो सब कुछ ठीक था। शाम का खाना बनाने की बात कहकर काजल ने फोन काट दिया। उसके कुछ देर बाद किसी ने फोन कर बताया कि काजल की तबीयत खराब हो गई। उसके बाद परिजन जब पहुंचे तो वहां काजल का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराली भाग गए थे। सूचना पर बिथरी चैनपुर के थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला मय फोर्स घटना स्थल पहुंचे। दलवीर की तहरीर पर बृहस्पतिवार को विवाहिता के पति, ससुर करन, सास, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को नहलाने की तैयारी कर रहे थे तो देखा कि मृतका के शरीर पर चीरे का निशान था। इसको देखकर वे आग बबूला हो गए।
शव के पोस्टमाॅर्टम के दौरान अंग निकालने का आरोप लगाने लगे। हालांकि पुलिस के समझाने पर वे शांत हो गए। शाम पांच बजे विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
---------
घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है। परिजनों ने अंग निकालने का आरोप लगाया था। हालांकि उन्हें समझाकर विवाहिता का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
-प्रवीण सोलंकी, थानाध्यक्ष, हाफिजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed