फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the Chief Minister gave the appointment letters, the candidates were delighted

Bareilly News: मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए तो अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

Thu, 07 Aug 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
When the Chief Minister gave the appointment letters, the candidates were delighted
बरेली। बरेली कॉलेज और सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। इसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



हरहरपुर बेहरुआ, बहेड़ी के रहने वाले शेखर प्रताप सिंह ने एमबीए करने के बाद पहली बार रोजगार मेले में हिस्सा लिया और उन्हें तुरंत नौकरी मिल गई। उन्हें एक कंपनी में 22,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। शेखर ने बताया कि उन्हें नौकरी मिलने से ज्यादा खुशी मुख्यमंत्री से मिलने की है। शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सुरेंद्र पाल सिंह और माता नीतू सिंह को दिया।
विज्ञापन



वहीं, 2018 में आईटीआई और 2021 में बीकॉम कर चुके प्रवीण कुमार को भी रोजगार मेले में नौकरी मिल गई। प्रवीण शहर से बाहर नहीं जाना चाहते थे और उनकी यह इच्छा पूरी हुई। उन्हें शहर में ही 20,000 रुपये प्रतिमाह का रोजगार मिला है। प्रवीण ने बताया कि मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलना उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed