{"_id":"66302efea378a4de5a0bfe3a","slug":"when-teacher-and-mother-scolded-student-went-away-from-home-bareilly-news-c-4-1-bly1032-391463-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षक और मां ने डांटा तो घर से कहीं चला गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षक और मां ने डांटा तो घर से कहीं चला गया छात्र
Tue, 30 Apr 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
छात्र मानस।
पेन चोरी करने पर डांटने से छात्र हो गया था नाराज, सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगंज पश्चिमी।
पेन चोरी करने पर अध्यापक और मां की डांट से नाराज होकर कक्षा 5वीं का 10 वर्षीय छात्र मानस कहीं चला गया। अभिभावकों की सूचना पर थाना प्रभारी ने तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव मड़ौली निवासी राहुल का बेटा मानस कस्बा के यूनिक मॉडल इंटर काॅलेज की कक्षा 5वीं का छात्र है। दो दिन पहले उसने अपने क्लास के किसी बच्चे का पेन चोरी कर लिया था। जिसकी सूचना मानस की मां ने स्कूल में दी। जिस पर किसी शिक्षक ने मानस को डांट दिया और चोरी नहीं करने की हिदायत दी। इससे नाराज होकर अगले दिन सोमवार को मानस छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। प्रतीक्षा के बाद परिजनों ने काॅलेज संपर्क किया।
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि उन्हें राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बताया कि मानस दो घंटे तक मंदिर परिसर में लेटा था। पूछने पर कह रहा था उसका दुनिया में कोई नहीं है। यह कहकर कुछ देर बाद वह चला गया। थाना प्रभारी ने सूचना सोशल मीडिया ग्रुप पर नंबर डालकर अपील की है। कहा है कि अगर किसी को वह बालक दिखाई दे तो थाना फतेहगंज पश्चिमी के सीयूजी नंबर 945 440 3090 पर संपर्क करें।