{"_id":"6701db75d0abb92e4d092d34","slug":"when-parents-did-not-pay-for-his-education-he-bought-a-gun-to-threaten-bareilly-news-c-4-lko1018-495764-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माता-पिता ने नहीं दिया पढ़ाई का खर्चा तो धमकाने के लिए खरीद लाया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माता-पिता ने नहीं दिया पढ़ाई का खर्चा तो धमकाने के लिए खरीद लाया तमंचा
विज्ञापन
बरेली। एलएलबी के छात्र को माता-पिता ने पढ़ाई का खर्चा नहीं दिया तो वह उन्हें धमकाने के लिए पीलीभीत से तमंचा खरीद लाया। इसकी जानकारी होने पर माता-पिता ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया। रिपोर्ट दर्जकर छात्र को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले दंपती ने चार अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा अपनी दादी के पास रहता है। वह पीलीभीत से तमंचा खरीदकर लाया है। तमंचा दिखाकर उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस टीम दंपती को लेकर मठ पुलिस चौकी इलाके में पहुंची। आरोपी छात्र वहीं खड़ा था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे गली से दबोच लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।
पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह पुणे के एक लॉ कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। उसके माता-पिता पढ़ाई के लिए खर्च नहीं दे रहे हैं। वह दो-तीन दिनों से पुणे जाने के लिए उनसे रुपये मांग रहा है। इसके लिए उसने डायल 112 को भी कॉल की थी, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। इस पर वह एक व्यक्ति की मदद से चार हजार रुपये में पीलीभीत से तमंचा खरीदकर लाया। वह अपने माता-पिता को केवल डराना चाहता था। उनकी हत्या का कोई इरादा नहीं था। एसआई वेद सिंह ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद