फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When lover pressured her to kill her husband and marry him, he killed woman in bareilly

अफेयर: जिस प्रेमी के साथ पति को मारने का बनाया प्लान, उसी ने ले ली महिला की जान; वजह चौंकाने वाली

Sat, 20 Jan 2024 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

बरेली में निर्माणाधीन बस स्टैंड की कोठरी में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला प्रेमी पर पति की हत्या और शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए प्रेमिका को मार डाला।

विज्ञापन
When lover pressured her to kill her husband and marry him, he killed woman in bareilly
बरेली में हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मिनी बाइपास पर निर्माणाधीन बस स्टैंड की कोठरी में महिला की हत्या का इज्जतनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला के प्रेमी और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पीलीभीत के गजरौला निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। अशोक ने बताया कि प्रेमिका उस पर अपने पति की हत्या करने और खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन


इससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी। अशोक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह प्रेमिका से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा तो वह राशन लाने के लिए कहने लगी। अशोक ने रुपये नहीं होने की बात कही तो वह झगड़ा करने लगी। विवाद बढ़ने पर अशोक ने बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


हत्या के बाद अशोक उसका फोन लेकर बीसलपुर भाग गया। वहां से वह दूसरी जगह भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अशोक के पास से महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला का पति टेंपो चलाता था। चार साल पहले अशोक का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसकी भनक महिला के पति को लग गई। इसके बाद महिला परिवार समेत बरेली आकर रहने लगी। अशोक बरेली में भी महिला से मिलने आने लगा तो उसके पति ने देख लिया। 

पिछले साल महिला ने अशोक और उसके बहनोई के खिलाफ इज्जतनगर थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बहनोई जेल चला गया, लेकिन अशोक ने हाथ-पैर जोड़कर महिला के बयान अपने पक्ष में करा लिए। 

 

इसके बाद महिला अशोक पर खेत बेचकर रुपये देने और पति की हत्या कर शादी करने का दबाव बनाने लगी। अशोक के मुताबिक प्रेमिका उसे इस्तेमाल करना चाहती थी। इसी वजह से उसे रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed