फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When I complained to the police, the mechanic's stomach was torn with a knife

पुलिस से शिकायत की तो चाकू से फाड़ डाला मैकेनिक का पेट

Fri, 06 Aug 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
When I complained to the police, the mechanic's stomach was torn with a knife
जख्मी पौथीराम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मारपीट के मामले में की थी शिकायत, दो सगे भाइयों और पिता पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अस्पताल में जाकर भी धमकाने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

बरेली। मारपीट की शिकायत वापस न लेने से बौखलाए हजियापुर निवासी विजय ने अपने भाई अजय और पिता सियाराम के साथ पड़ोस में रहने वाले स्पेलर मैकेनिक पोथीराम पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर चाकू से उनका पेट फाड़ डाला। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर पोथीराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोथीराम की पत्नी बसंती ने बताया कि एक अगस्त को विजय, अजय और उनके पिता सियाराम ने देवर मदनलाल से मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपी रंजिश मानने लगे और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने लगे। पोथीराम ने पुलिस को इसकी सूचना भी दी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी बीच दो अगस्त की रात आरोपियों ने उनके पति को घर के पास ही घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर चाकू से उनका पेट फाड़ डाला। परिजन ने फौरन ही पोथीराम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

बसंती का कहना है कि उनके ससुर दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस वजह से आरोपी अस्पताल में भी पहुंच जाते हैं और धमकाते हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उन्होंने एसएसपी ऑफिस में भी शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही पोथीराम पर हमला हुआ है लेकिन अब भी पुलिस गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बारादरी पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं लेकिन अभी कोई आरोपी हाथ नहीं आया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed