फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When he could not get bail for his father, he committed suicide by hanging himself.

Bareilly News: पिता की जमानत न करा सका तो फंदा लगाकर जान दी

Wed, 26 Feb 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
When he could not get bail for his father, he committed suicide by hanging himself.
अवसाद में था, बेटी की हत्या के मामले में बंद है पिता
विज्ञापन

सीबीगंज। बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद पिता की जमानत कराने में असफल होने पर एक युवक ने गले में अंगोछे का फंदा डालकर कमरे में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
गांव गोकुलपुर गरगइया निवासी विशाल (19) अपने घर में अकेला ही रहता था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। उसका पिता रमेश अपनी बेटी की हत्या करने के मामले में एक साल से जेल में बंद है। विशाल की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। एक छोटी बहन है जो दिल्ली रिश्तेदारी में रहती है। आसपास के लोगों ने सोमवार शाम से उसका दरवाजा बंद होने पर शक के आधार पर दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने अंदर से दरवाजा तोड़ा तो विशाल का शव छत के कुंडे से लटका दिखा। इंस्पेक्टर को स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल नशे का आदी था। उसकी ज्यादातर कमाई नशे में ही खर्च हो जाती थी। बताया कि वह अपने पिता को बहुत चाहता था और उसकी जमानत कराने में लगा था। पिता की जमानत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे वह परेशान रहने लगा। लोगों ने आशंका जताई कि शायद इसी अवसाद में विशाल ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनरकिलिंग के मामले में बंद है पिता

विशाल के पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। उसी मामले में वह जेल में बंद है। नौ अगस्त 2024 को यह घटना हुई थी। तब विशाल का पिता बेटी की हत्या कर थाने पहुंच गया था। उसने बताया था कि बेटी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के निवासी बेटी के प्रेमी को भी जेल भेजा था। पिता ने बताया था कि उनके गांव के ही दो लड़के इस युवक को बुलाकर उनकी बेटी से मिलवाते थे। इससे उसके परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। विशाल की मौत के बाद अब उसके परिवार में केवल छोटी बहन बची है जो रिश्तेदारी में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed