फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When he came to Aliganj, there was a tiger, but did not know where he was hiding.

अलीगंज में आया तो बाघ ही था, पर छिपा कहां पता नहीं चला

Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
When he came to Aliganj, there was a tiger, but did not know where he was hiding.
demo photo - फोटो : demo photo

वन विभाग ने और मिले पगचिह्नों के आधार पर बाघ आने की पुष्टि की
विज्ञापन

लौटने के निशान नहीं मिले, तलाश में भी नहीं चला बाघ का कुछ पता

आंवला। रामगंगा के खादर वाले गुजरहाई गांव के तीन और खेतों में रविवार को पगचिह्न मिलने के बाद पुष्टि हो गई है कि पिछले दिनों यहां बाघ ही आया था। उसके लौटने के निशान न मिलने के कारण क्षेत्र में ही उसके छिपे होने की आशंका के चलते कांबिंग की गई, मगर कुछ पता नहीं चला।
गुजरहाई गांव में शनिवार को लक्ष्मण के खेत में वन्यजीव के पगचिह्न मिले थे। वन दरोगा ने ये पगचिह्न बाघ के होना बताया था, वहीं गांव के नोनीराम ने तीन दिन पहले तेंदुआ देखे जाने की बात कही थी। इससे संशय हो गया था कि पगचिह्न बाघ के हैं या तेंदुए के। रविवार को रेंजर राजेश शर्मा, वन दरोगा अवनीश गंगवार, महेश आदि ने मौके पर जांच की तो पड़ोस में जगतपाल, जगदीश मौर्य और हेतराम मौर्य के खेतों में और पगचिह्न मिल गए। इन पगचिह्न से स्पष्ट हो गया कि बाघ ही आया था। उसके लौटने के निशान न मिलने के आधार पर रेंजर राजेश शर्मा का कहना है कि बाघ आसपास ही कहीं छिपा हो सकता है। जब तक उसका कोई अगला मूवमेंट नहीं मिलता तब तक उसका पता चलना मुश्किल है। ग्रामीणों को इन खेतों की ओर न जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

टीम जांच को पहुंची तो बाघ के पगचिह्न मिले। ये पांच से दस दिन पुराने हैं। मौके पर किसी जानवर का शिकार होना नहीं पाया गया। अब तक बाघ देखे जाने की बात किसी ने नहीं बताई है। यह हो सकता है कि बाघ चला गया हो। फिलहाल विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। -भरतलाल, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed