फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When girlfriend asked for money boyfriend beat her up in Bareilly

Bareilly News: प्रेमिका ने मांगे रुपये तो प्रेमी ने कर दी पिटाई, बीच सड़क पर हुआ हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 09:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में महिला ने प्रेमी से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। विवाद बढ़ा तो प्रेमी ने महिला की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
When girlfriend asked for money boyfriend beat her up in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक महिला को उसके प्रेमी ने रुपये देने से मना कर दिया तो वह सड़क पर ही अपने प्रेमी से उलझ गई। प्रेमी ने उससे मारपीट कर दी। उधर से गुजर रही पुलिस उसके प्रेमी को पकड़ कर थाने ले आई और शांतिभंग में उसका चालान कर दिया। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के गांव रोठा निवासी पालू पुत्र त्रिमल परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में गाड़ी चलाता है। उसके साथ ही महिला का पति भी उसी फैक्टरी में काम करता था, जिससे उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के चलते बीते एक वर्ष से उसके घर आना जाना हो गया। इसी दौरान पालू के दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। वह खर्च के लिए कुछ रुपये भी महिला को देने लगा था। कुछ समय से पालू ने खर्च के लिए रुपये देना बंद कर दिए, जिसको लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार को पालू अपनी पत्नी को लेकर कहीं जा रहा था। उसी वक्त प्रेमिका भी आ गई और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पुलिस उधर से गुजर रही थी। झगड़ा होता देख पुलिस पालू को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पालू का शांति भंग चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सीबीगंज अभिषेक कुमार का कहना है कि महिला के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट की तहरीर दी है, जिसके आधार पर आरोपी का मारपीट के मामले में चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed