फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When Corona became infected, the market started coming in silence

कोरोना संक्रमित बढ़े तो बाजार में सन्नाटे में आने लगे बाजार

Fri, 24 Jul 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
When Corona became infected, the market started coming in silence
मिर्च बाजार में फैला सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पांचों दिन पूरा बाजार खुलवाने का क्रेडिट लेने वाले नेता कन्नी काटने लगे
विज्ञापन

ज्यादातर दुकानदार नहीं कर रहे मानकों का पालन और नहीं लगा रहे मास्क

बरेली। तीन दिन में बाजार खुलने के परिणाम सामने आने लगे हैं। तीसरे दिन 155 मामले सामने आने से सनसनी मच गई है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद भीड़भाड़ वाले श्यामगंज क्षेत्र में सन्नाटे जैसी स्थिति होने लगी। मिर्च गली में निकलना मुश्किल हो रहा था वहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और भीड़ नदारद दिखी। आवागमन में भी कोई समस्या नहीं दिखी।
कोरोना के बढ़ते मामलों से व्यापारियों में दहशत देखी जा रही। करीब 70 व्यापारी और उद्यमी संक्रमित होने के बाद लोगों ने कारोबार सीमित कर दिया है। जबकि कई व्यापारियों से मौत से दुकानदारों के चेहरों से रौनक ही गायब होती जा रही है। हालांकि इतना होने के बाद भी ज्यादातर कमाई करने की दौड़ में सुरक्षा मानकों धता बता रहे हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी दुकानदार मास्क लगाए नहीं दिखे। ई-रिक्शा और ऑटो वाले तो बेखौफ सभी सड़कों पर बिना मास्क ही दौड़ लगाते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

क्रेडिट लेने वाले नेताओं की चर्चा

पिछले दिनों दिशा बाध्यता की जगह पांचों दिन सभी दुकानें खुलवाने के लिए ज्यादातर व्यापार संगठन क्रेडिट लेने की होड़ में शामिल थे। लगातार बढ़ते मामलों के बाद बाजार में इन नेताओं की चर्चा होने लगी है। व्हाट्सऐप सोशल मीडिया पर उन पर आरोप और कमेंट होने लगे हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण फैलाने में इन नेताओं का भी हाथ है क्योंकि अपनी दुकानें चमकाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति

बृहस्पतिवार दोपहर बाद श्यामगंज, सिविल लाइंस समेत कई बाजारों में भीड़भाड़ नहीं दिखी जबकि सैलानी बाजार में निकला मुश्किल हो रहा था। श्यामगंज क्षेत्र में रैली गोदाम और मिर्च गली से निकला मुश्किल रहता था लेकिन दोपहर ऐसा नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed