फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When asked to pay the bill, beaten, created ruckus

Bareilly News: बिल जमा करने को कहा तो पीटा, हंगामा

Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
When asked to pay the bill, beaten, created ruckus
नवाबगंज। बिजली का बकाया बिल जमा करने को कहा तो व्यापारी ने संविदा कर्मी के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। बाद में पीड़ित ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सूचना मिलते ही व्यापारी और उसके पिता ने संविदा कर्मी से माफी मांगी। बाद में संविदा कर्मी ने तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन

कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी अंगनलाल लाइन मैन के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को अंगनलाल अपने साथी श्रीपाल, राज कुमार के साथ नगर पालिका मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी के पास बिजली का बकाया जमा करने के लिए कहने पहुंचे। इतना कहने पर व्यापारी ने संविदा कर्मी की पिटाई कर अभिलेख फाड़ दिए। घटना की जानकारी पीड़ित ने एसडीओ विद्युत राजेंद्र कुमार को दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने संविदा कर्मियों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जानकारी मिलते ही व्यापारी के पिता और आरोपी ने संविदा कर्मी से माफी मांगी। बाद में व्यापारियों और अधिकारियों के समझाने के बाद पीड़ित बिना कार्रवाई के लौट गया। इधर, एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed