{"_id":"6656676e2c1901a090035ef4","slug":"when-asked-for-loan-amount-the-landlord-shot-him-bareilly-news-c-4-lko1018-410559-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उधार की रकम मांगी तो मकान मालिक ने मरवा दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उधार की रकम मांगी तो मकान मालिक ने मरवा दी गोली
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर सहसवानी टोला में एक जरी कारीगर को गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे में लगी जिससे उसकी जान बच गई। बेटा भी घायल हुआ है। दोनों का रात में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया।
जरी कारीगर जहीर ने बताया कि सहसवानी टोला में आबिद के मकान में वह साढ़े तीन साल से किराये पर रहते हैं। बताया कि, ढाई साल पहले आबिद ने उनसे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले आशियाना कॉलोनी स्थित अपने प्लॉट में जगह देने की बात कही थी। कुछ समय पहले आबिद ने वह प्लॉट बेच दिया। इसके बाद वह जहीर से मकान भी खाली करने को कहने लगा। जहीर ने अपना दिया गया रुपया मांगा तो वह उससे झगड़ा करने लगा। जहीर ने बिना रुपया वापस लिए मकान खाली करने से मना कर दिया।
आरोप है कि मकान मालिक ने हिस्ट्रीशीटर खतीब सहित चार लोगों को बुला लिया और जहीर के बेटे तहसीम पर हमलावर हो गए। जहीर ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उस पर गोली चला दी। वह जाहिर के कंधे पर लगी, चेहरे पर भी चोट आई है। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।