फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When accused of being a gangster, the accused in the shooting went underground.

Bareilly News: गैंगस्टर लगा तो भूमिगत हुए गोलीकांड के आरोपी

Mon, 09 Dec 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
When accused of being a gangster, the accused in the shooting went underground.
बरेली। पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपियों की दोबारा गिरफ्तारी की तैयारी है। जेल में बंद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। बारादरी पुलिस ने कोर्ट में रिमांड के लिए जो अर्जी दी है, उसमें सोमवार को वारंट जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

22 जून को पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड मामले में इज्जतनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव राना और उसके गैंग के 32 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर की विवेचना बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार को दी गई है। अब बारादरी थाना पुलिस ने नए सिरे से आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों कई आरोपी जेल से छूट गए थे। अब इनमें से कई भूमिगत हो गए हैं। जमानत पर छूटे आरोपी गैंगस्टर लगने के बाद अपनी तारीख पर कोर्ट भी नहीं आ रहे हैं। बारादरी पुलिस गैंगस्टर के आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस तहसील से सभी आरोपियों की जमीनों से जुड़ी जानकारी निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संपत्ति मिलने पर पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। गैंगस्टर के कई आरोपी अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में हैं। विवेचक सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को कोर्ट से वारंट जारी होने हैं। इसके बाद रिमांड और गिरफ्तारी की रणनीति बनाई जाएगी।

-------
एक और आरोपी को मिली जमानत
पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के एक और आरोपी को जानलेवा हमले के मामले में जमानत मिल गई। गोलीकांड के बाद हमले की दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। मुड़िया अहमदनगर निवासी सुनील यादव को पुलिस ने आरोपी बनाया था। शुक्रवार को सुनील की जमानत पर सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनील के अधिवक्ता गप्पू सद्दीकी और देशराज ने तर्क दिया कि आरोपी ने किसी को चोट नही पहुंचाई है। अदालत ने सुनील की जमानत मंजूर कर ली। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed