{"_id":"674780bf1cc96005a707ff74","slug":"wheat-seeds-found-less-than-the-list-raised-objection-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101800-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सूची से कम मिला गेहूं का बीज, विरोध पर हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सूची से कम मिला गेहूं का बीज, विरोध पर हड़काया
विज्ञापन
भमोरा। गेंहं का बीज लेने को लगी लंबी लाइन
भमोरा। अलग-अलग गांवों में तय मात्रा से कम बीज वितरित करने पर किसानों ने संबंधित विभाग पर कम बीज देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध पर उन्हें हड़काया गया।
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत उसैता, रायपुर, सिकरौडा व खड़कपुर के किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत निशुल्क गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को भूमि संरक्षण अधिकारी संजीव सिंह द्वारा किसान यूनियन सदस्यों के समक्ष बीज का वितरण किया गया था।
बुधवार को ग्राम खड़कपुर निवासी किसान लेखराज ने बताया कि सूची के अनुसार उन्हें एक क्विंटल चार किलो आठ सौ ग्राम गेहूं का बीज मिलना था, लेकिन 83.6 किग्रा. ही दिया गया। किसान गोपाली राम ने बताया कि उन्हें 61 किलो गेहूं मिलना था और 47 किग्रा. दिया गया है। इस प्रकार दर्जन भर अन्य किसानों ने भी कम बीज मिलने का आरोप लगाया, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। विरोध करने पर किसानों को केंद्र पर हड़काकर कहा गया कि जो सूची है। उसके अनुसार वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपों को बताया निराधार
भूमि संरक्षण विभाग की ओर से आए असिस्टेंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि जो सूची हमें मिली है। उसके अनुसार ही बीजों का वितरण कर रहे हैं। उन पर लगे आरोप निराधार है। संवाद