फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wheat procurement started in Mandal, Nodal officer tested

मंडल में गेहूं खरीद शुरू, नोडल अधिकारी ने परखी व्यवस्था

Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started in Mandal, Nodal officer tested
गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नोडल अफसर ने समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
बरेली। मंडल में गेहूं खरीद मंगलवार से शुरू हो गई है। खरीद के लिए केंद्रों पर तैयारियों का पीसीएफ के एमडी और बरेली मंडल के नोडल अधिकारी मासूम अली सरवर ने शाहजहांपुर के तिलहर मंडी और बरेली की नरियावल मंडी के गेहूं कय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय सभागार में खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई।
नोडल अधिकारी ने खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि शासन ने बरेली मंडल में 586 प्रस्तावित कय केन्द्रों के सापेक्ष 490 कय केन्द्र अनुमोदित किए हैं। बरेली में 12, शाहजहांपुर में सहकारिता के 15, बदायूं में सहकारिता के तीन, पीलीभीत में सहकारिता के 10 कुल 50 केन्द्रों के प्रस्ताव दिए गए हैं, जिन्हें जल्द अनुमोदित किए जाने की जानकारी अफसरों ने दी। नोडल अफसर ने संस्थाओं को शनिवार तक खाद्य विभाग को बोरों की धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों पर गेहूं का उतार पूर्ण क्षमता के साथ करने, जिला स्तर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा भारतीय खाद्य निगम से समन्वय स्थापित कर क्रय एजेंसी डिपो पर प्रेषित की जाने वाली ट्रकों की संख्या निर्धारित करने, प्रतिदिन डिलिवरी के लिए डिपो पर पहुंचने के लिए कहा, ताकि अनावश्यक हाल्टिंग न हो।
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त होंगे खरीद में लगे अफसर

गेहूं खरीद से संबंधित जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत निर्वाचन 2021 में लगी है, उन्हें ड्यूटी से मुक्त कराने के निर्देश नोडल अफसर ने दिए। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन से संपर्क कर ड्यूटी से मुक्त कराने को कहा, ताकि गेहूं खरीद प्रभावित न हो। उन्होंने बरेली मंडी के पांच, नवाबगंज मंडी के पांच और पीलीभीत मंडी के 19 क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। संभागीय खाद्य नियन्त्रक ने गेहूं की आवक होने पर तत्काल गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए। पीलीभीत में दो किसानों से कुल 17.35 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed