{"_id":"57c5e3924f1c1bde042cb12b","slug":"what-was-this-meeting-it-is-not-only-the-chamber-of-entrepreneurs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी बैठक, इसमें तो मंडल के उद्यमी ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी बैठक, इसमें तो मंडल के उद्यमी ही नहीं
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय उद्योग बंधु की हर महीने हो रही औपचारिक बैठकों से ऊब चुके कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने कहा कि नाम मंडलीय बैठक लेकिन इसमें बरेली जिले के ही उद्यमी और अधिकारी मौजूद हैं। आगामी बैठक में नाम के साथ-साथ मंडलीय स्वरूप भी बने। यह निर्देश कमिश्नरी सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीऑभीत के उद्यमी भी इस बैठक में बुलाए जाएं।
कमिश्नर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ किया जाए। नगर निगम से औद्योगिक क्षेत्र में 2.07 करोड़ रुपयों से 17 सड़कों और नाले का सितंबर से निर्माण कराने के निर्देश दिए। यहां आने वाले ट्रकों के ड्राइवर, लेबर आदि के खाने पीने को कामन फैसिलिटी सेंटर बनाने पर जोर दिया। इसके लिये भूमि का चयन करने के निर्देश दिए । इसके बनने से अक्रिमण करने वाली दुकानों को हटा दिया जायेगा।
परसाखेड़ा एवं ट्रांस्पोर्टनगर में फ ायर स्टेशन के भवन निर्माण के लिए उप निदेशक, फ ायर को आगणन तैयार कराकर लखनऊ भेजने के निर्देश दिए । बैठक में बताया कि शाहजहांपुर के जमौर में फ ायर स्टेशन स्थापना को शासन से स्वीकृत हो गई है। हस्त शिल्पियों को मुद्रा योजना में लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कमिश्नर ने इंडस्ट्रियल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। सभी औद्योगिक इकाइयों में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगे है। इनके संचालन और सुरक्षा का पुलिस से प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया। उद्यमियों से कहा कि उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति दिखें तो पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर डीएम पंकज यादव, उपाध्यक्ष बीडीए गरिमा यादव , नगर आयुक्त शीलधर यादव उद्यमी भारत भूषण शील, आर के गोयल आदि उपस्थित थे।
------------