फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   West Bengal team called to drive away Nepali Elephant from Bareilly

यूपी: उत्पाती हाथियों को खदेड़ने के लिए आज प. बंगाल से आएगी टीम

Sun, 07 Jul 2019 05:17 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 07 Jul 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
West Bengal team called to drive away Nepali Elephant from Bareilly
जंगल से रास्ता भटक गए नेपाली हाथी - फोटो : Amar Ujala

नेपाल के जंगल से रास्ता भटककर पिछले चार दिन से जिले के ग्रामीण इलाकों में डेरा जमाए दो उत्पाती हाथियों को वापस भेजने में यूपी के वनकर्मी फेल हो गए हैं। असम से बुलाई गई हाथी एक्सपर्ट की एक टीम शनिवार यहां पहुंच गई। अब हांका के एक्सपर्ट के रूप में पश्चिम बंगाल से छह वनकर्मियों की टीम को भी बुलाया गया है जो रविवार शाम तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

 
करीब दस दिन पहले रास्ता भटककर नेपाल के दो हाथी पहले पीलीभीत के टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में पहुंचे फिर वहां से उत्तराखंड की सीमा से सटे अमरिया क्षेत्र से होते हुए 27 जून को बहेड़ी क्षेत्र में घुस गए थे। ये हाथी अब तक एक वन रक्षक समेत चार लोगों को मार चुके हैं। पिछले चार दिन से दोनों हाथी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पात मचा रहे हैं। इससे संबंधित इलाकों में दहशत है। हाथियों की दहशत से निजात दिलाने को मंडल ही नहीं लखीमपुर खीरी और सीतापुर के वनकर्मियों की टीम पहले से लगी हुई है।
विज्ञापन

 
उत्तराखंड और दिल्ली से कई वन्यजीव विशेषज्ञों के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी समेत झांसी व गोंडा के मुख्य वन संरक्षक भी जुटे हैं। शुरू से ही वन विभाग के अधिकारी ऑपरेशन हांका के तहत दोनों हाथियों को वापस नेपाल भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हकीकत यह है कि जिन वनकर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है वह ऑपरेशन हांका के लिए प्रशिक्षित ही नहीं हैं। यही वजह है कि वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबी फौज के बाद भी ये हाथी अब तक नहीं लौट सके। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस सच को दबी जुबान में स्वीकार किया है। 

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बुलावे पर असम से हाथी के एक्सपर्ट के रूप में डॉ. कुशल कुंवर शर्मा शनिवार रात अपनी टीम के साथ यहां पहुंच गए हैं। मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन ‘हांका’ के लिए प्रशिक्षित वनकर्मी हैं।


उन्होंने वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर उनसे एक टीम मांगी है। जिस पर पश्चिम बंगाल से ऑपरेशन हांका के लिए छह वनकर्मियों की हांका टीम वहां से शनिवार दोपहर चल दी है, जिसके रविवार शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है। टीम के आने के बाद ऑपरेशन हांका शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed