{"_id":"68fbf1103bcc12222e0e3caf","slug":"west-bengal-police-takes-386-crore-fraud-accused-on-three-day-remand-bareilly-news-c-4-bly1052-752321-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिजिटल अरेस्ट कर 3.86 करोड़ ठगे, आरोपी युवक को रिमांड पर ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिजिटल अरेस्ट कर 3.86 करोड़ ठगे, आरोपी युवक को रिमांड पर ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस
Sat, 25 Oct 2025 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 3.86 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पकड़े गए रोजा के अहमदनगर गांव निवासी अभिषेक सम्राट सिंह को पश्चिम बंगाल से आई टीम न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर ले गई। माना जा रहा है कि आरोपी के साथ अन्य लोग भी ठगी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। हालांकि मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस ही करेगी लेकिन रोजा पुलिस भी मामले पर निगाह बनाए हुए हैं।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के थाना असनसोल क्षेत्र के वलभद्र टावर, फ्लैट नं. ए/3, कोर्ट मोड़ निवासी 61 वर्षीय अमल मन्ना एक कोयला कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने खुद को डिजिटल अरेस्ट कर 3.86 करोड़ रुपये की ठगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सर्विलांस की मदद से पश्चिम बंगाल से आई टीम ने शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र की गोविंद नगर कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी के घर पर दबिश दी थी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ सम्राट को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गई। शुक्रवार को रोजा क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना रहा। उसके साथ में रहने वाले लोगों ने उससे किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
लग्जरी गाड़ी से घूमता था आरोपी
बताया जाता है कि आरोपी लग्जरी गाड़ी पर सत्ता पक्ष का झंडा लगाकर घूमता था। आरोपी महंगे शौक करता था। शाहजहांपुर में पूर्व में साइबर ठगी की कई घटनाएं होने के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी निगाह बनाए हुई है। रोजा थाने के अपराध इंस्पेक्टर गंगा सिंह का कहना है कि जांच थाना असनसोल पुलिस कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। अगर पश्चिम बंगाल पुलिस सहयोग मांगती है तो किया जाएगा।