फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weighing took place at all sugarcane purchasing centres, Dhaneta railway crossing opened

Bareilly News: सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर हुई तौल, धनेटा रेलवे क्रॉसिंग खोला

Mon, 23 Dec 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Weighing took place at all sugarcane purchasing centres, Dhaneta railway crossing opened
मीरगंज। चार दिनों तक ओवरहालिंग के कार्यों के चलते धनेटा रेलवे क्रॉसिंग शनिवार को बंद रहा। इससे शनिवार को 300 से अधिक गन्ना भरीं ट्रॉलियां क्रय केंद्रों पर फंसी रहीं। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया। रविवार को जगह-जगह क्रय केंद्रों पर गन्नों की तौल कराई गई। वैकल्पिक मार्ग से गन्ना से भरी ट्रॉलियों व ट्रकों को निकाला गया। इसके बाद रविवार शाम से धनेटा रेलवे क्रॉसिंग को भी खोल दिया गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। अब सात दिनों बाद क्रॉसिंग पर दोबारा मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ओवरहालिंग के कार्यों के चलते धनेटा रेलवे फाटक को 21 से 24 दिसंबर शाम तक बंद रहना था। शनिवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं होने से दर्जनभर गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना भरी 300 सौ से अधिक ट्रॉलियां व ट्रकें खड़ी रहीं। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल कराई गई। गन्ना से लोडेड वाहनों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सहोड़ा होकर मीरगंज के लिए निकाला गया। इससे किसानों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया। किसानों का गन्ना सूखने से बच सका।
विज्ञापन

हालांकि ओवरहालिंग कार्य के कुछ काम रेलवे क्रॉसिंग पर हो गए, कई काम 24 दिसंबर को शाम तक चलेंगे। इसके लिए रविवार की शाम बाद धनेटा रेलवे फाटक को भी खोल दिया गया है। इस दौरान इस मार्ग से किसान गन्ने लदी ट्रॉलियों को लेकर गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अब किसानों को नहीं होगी कोई दिक्कत
धामपुर बायोऑर्गेनिक चीनी मिल मीरगंज के सीनियर गन्ना प्रबंधक योगेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल हुई है। रविवार को शाम से धनेटा फाटक भी खोल दिया गया है। अब किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed