फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wedding during day in Badaun Robber bride ran away with jewellery and cash at midnight

UP: दिन में शादी... रात में सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड; दूल्हे ने थाने पहुंच पुलिस से लगाई ये गुहार

Sun, 19 Jan 2025 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

यूपी के बदायूं जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आधी रात में सुहागरात पर हुए कांड की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Wedding during day in Badaun Robber bride ran away with jewellery and cash at midnight
Robber bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं के उझानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने जान पहचान का फायदा उठाकर युवक की शादी करा दी। दिन में शादी के बाद दुल्हन सुहागरात पर शौच के बहाने जेवर नकदी लेकर भाग गई। जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो इसका पता चला। 
विज्ञापन


दूल्हे ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उझानी थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रमनपाल ने बताया कि उसकी जिला हरदोई के गांव दड़ियावा निवासी महिला से जान पहचान थी। 
विज्ञापन


17 दिसंबर को महिला ने उसे कॉल की। उसने बताया कि उसकी सगी बहन की बेटी की शादी करनी है। अगर तुम चाहो तो तुम्हारे साथ शादी करा देंगे। दोनों में शादी को लेकर बातचीत हो गई। शुक्रवार को महिला, अपनी बहन व उसकी बेटी को साथ लेकर पटना देवकली के शिव मंदिर पर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमनपाल भी अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंच गए। मंदिर में विधि विधान से दोनों का विवाह कराया गया। शादी के बाद रमनपाल दुल्हन को अपने घर ले गया। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रमनपाल को इसकी भनक तक नहीं लगी कि दुल्हन के दिल में कुछ और ही चल रहा था। 
Trending Videos

सुहागरात पर दुल्हन ने दिया धोखा 
रमनपाल के मुताबिक शुक्रवार की रात एक बजे दुल्हन शौच का बहाना बनाकर कमरे से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उसने घरवालों को जगाया। जब हैरान रह गए। दुल्हन की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। 

रमनपाल का आरोप है कि शादी के नाम पर उससे 40 हजार रुपये ले लिए थे। पत्नी अपने साथ सोने चांदी के जेवर भी ले गई। रमनपाल ने करीब साठ हजार रुपये शादी में खर्च किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed