फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Updates Temperature crossed 42 degrees Celsius in Bareilly

Weather Updates: चार साल में सबसे गर्म मई, बरेली में 42.5 डिग्री पहुंचा पारा; इन जिलों में येलो अलर्ट

Sun, 19 May 2024 07:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2024 07:51 AM IST
सार

Bareilly Weather: बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोगों को न रात में राहत मिल रही है और न ही दिन में चैन। चिलचिलाती धूप में गर्म हवा से थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather Updates Temperature crossed 42 degrees Celsius in Bareilly
धूप से बचने के लिए गमछा से सिर ढककर स्कूटी चलाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मई के तीसरे सप्ताह में मौसम ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चार साल बाद इस बार मई सबसे गर्म साबित हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। रविवार को भी सुबह सात बजे से ही गर्मी सताने लगी। आने वाले दिनों में पारा स्थिर रहने का अनुमान है। शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सात मई 2020 को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। अब इस साल पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सप्ताहभर तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन


ऐसे में विशेषज्ञ इस साल गर्मी का नया रिकॉर्ड बनने के आसार जता रहे हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक रेगिस्तानी इलाकों की शुष्क और गर्म पछुआ हवा प्रवेश कर रही है। लिहाजा, नमी का स्तर गिरता जा रहा है और तपिश बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तपती दोपहरी में छांव खोजते रहे लोग
शनिवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छांव खोजते नजर आए। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय शोरूम और दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखे।

अगले छह दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
तिथि       - अधिकतम - न्यूनतम
19 मई     - 42.5        - 26.7
20 मई     - 42.8        - 26.8
21 मई     - 43.0         -  27.0
22 मई      - 42.0        -  26.0
23 मई      - 42.1        -  26.6
24 मई      - 42.3       -  27.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed