फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Updates Monsoon may knock in Bareilly on Monday

Bareilly News: बारिश से तीन डिग्री लुढ़का पारा, सोमवार से मानसून की आहट, जमकर बरसेंगे बादल

Sun, 23 Jun 2024 04:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 04:44 PM IST
सार

बरेली समेत रुहेलखंड क्षेत्र में सोमवार को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बरेली व आसपास के क्षेत्र में सोमवार से मानसून का आगाज होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Weather Updates Monsoon may knock in Bareilly on Monday
बरेली में शनिवार को हुई थी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अप्रैल से तप रहे शहरवासियों को अब प्री मानसून हावी होने से खासी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बरेली व आसपास के क्षेत्र में सोमवार से मानसून का आगाज होने का अनुमान जताया है। इस दौरान शहर में शनिवार सुबह और शाम हल्की बारिश हुई। दिन भर हल्के घने बादल छाए रहे। पारा तीन डिग्री लुढ़कने के साथ ही अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को भी बादलों की लुकाछिपी बनी रही। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवात और निचले क्षोभमंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवा समेत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 जून से मेघ गर्जन के साथ तेज झोंकेदार हवा चलेगी। इसी के साथ मानसून हावी हो जायेगा। क्रमिक रूप से सप्ताह भर तक हल्की तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन


बारिश के बाद बरेली में जहां उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, वहीं उमस सताएगी। बताया कि बीते 24 घंटे में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे हवा में नमी 62 फीसदी तक जा पहुंची है। हालांकि दिन भर मौसम खुशगवार रहा। शुक्रवार की रात उमस हावी होने से न्यूनतम पारा स्थिरता के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के साथ आएंगी बीमारियां, सताएंगे मच्छर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ राहुल वाजपेई के मुताबिक बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इन दिनों में मच्छर काटने, दूषित पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन से बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। मलेरिया, डेंगू, मस्तिष्क ज्वर के साथ ही टाइफाइड, डायरिया आदि के मरीज बढ़ते हैं। समय से यदि इन बीमारियों की रोकथाम और उपचार न किया जाए तो हालात बिगड़ जाते हैं। लोगों को सावधान रहने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed