फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update yellow alert in Bareilly

Weather Update: बरेली में 12 मिमी बारिश, दो दिन और मंडराएंगे बादल; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tue, 02 May 2023 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 May 2023 10:33 AM IST
सार

बरेली में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दो दिन लोगों को सतर्क रहने को कहा है। अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा चलने, भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Weather Update yellow alert in Bareilly
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार शाम दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्र में ओले भी गिरे। इससे पहले सोमवार को भोर में भी हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मंगलवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी कर दो दिन लोगों को सतर्क रहने को कहा है। अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा चलने, भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

तापमान में गिरावट 

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार रात से ही बादल मंडराने लगे थे। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने पर शुक्रवार रात से शनिवार की भोर तक रुक रुककर 20 मिमी बारिश हुई थी। रविवार को मौसम साफ रहा, मगर बादल डटे रहे। सोमवार को भोर में फिर 0.3 मिमी बारिश हुई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से पांच डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह से घने बादल शहर पर मंडराते रहे। दिन में धूप निकली पर बादलों की आवाजाही और हवा में घुली नमी से गर्मी बेअसर रही। शाम पांच बजे अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना और दो घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। देर रात तक रह रहकर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के खेत में न रुकने दें पानी

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक हल्की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है मगर तेज बारिश से सब्जियों और आम की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई है। किसानों को सब्जियों के खेत से जलनिकासी की व्यवस्था करने, लता, बेलदार पौधों को किसी सहारे पर जमीन से हल्का ऊपर करने, आम की फसल प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल छिड़काव करने का सुझाव दिया है।

बारिश के साथ गिरे ओले

बारिश के दौरान नवाबगंज और सिरौली क्षेत्र में ओले भी गिरे। इससे सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा। गेहूं की कटाई भी प्रभावित हुई। नवाबगंज कस्बे में एसडीएम आवास, सीओ कार्यालय, रोडवेज बस अड्डा, मोहल्ला काहरान, नई बस्ती में जलभराव के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। सिरौली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed