फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update temperature crosses 41 degree Celsius in Bareilly

Weather Update: आसमान से बरस रही आग, पारा 41 डिग्री के पार; जानिए कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Sun, 11 Jun 2023 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 10:30 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर अगले चार दिन राहत के आसार जताए हैं, लेकिन रविवार को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं लग रही है। सुबह आठ बजे ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
weather update temperature crosses 41 degree Celsius in Bareilly
धूप से बचाने को महिला ने बच्चे का चेहरा गमछा से ढका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून के दूसरे सप्ताह में सूरज की तपिश से मौसम के तेवर चढ़ गए हैं। दिन में तेज धूप झुलसा रही है तो रात में गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दिनभर लोग भीषण गर्मी की चपेट में रहे। शनिवार सुबह बादल छाए तो लगा राहत मिलेगी, लेकिन आठ बजे ही धूप ने बेहाल कर दिया। हालांकि मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर अगले चार दिन राहत के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई और दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा। तेज धूप के कारण ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही होगा। ऊपर से गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। दोपहर में पारा एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन में रविवार से बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ घिरने से घने बादल मंडराने के आसार जताए गए हैं। अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश का भी अनुमान है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 46 फीसदी और गति चार किमी. प्रति घंटे दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ज्यादा... वोल्टेज कम

किला, सिविल लाइंस, शाहदाना, पशुपति विहार, सुभाषनगर, सैलानी, कुतुबखाना, कटरा चांद खां, कृष्णा कॉलोनी फेज टू, हरुनगला, सीबीगंज व महानगर में गर्मी बढ़ते ही वोल्टेज घट गया। इससे पंखे-कूलर दम नहीं भर रहे। एसी चल ही नहीं पा रहे। बार-बार कटौती और ट्रिपिंग की वजह से एक लाख से अधिक लोगों का सुख-चैन छिन गया है। रात में नींद पूरी नहीं होने से उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

किला छावनी में उपभोक्ता तीन दिन से ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। स्टेशन रोड पर बार-बार बिजली जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरन हॉस्पिटल में मशीनों से टेस्ट चल रहे थे। अचानक बिजली गुल होने पर जनरेटर चालू होने तक मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था।

सिविल लाइंस के मुख्य डाकघर फीडर पर स्मार्ट सिटी के काम के लिए 10 बजे तक शटडाउन था, लेकिन 11 बजे तक बिजली नहीं आई। लोग पानी के लिए भी तरस गए। सीबीगंज में हर घंटे कुछ देर के लिए कटौती होने से लोगों की नींद खराब हुई। कृष्णानगर फेज टू में सुबह से दोपहर तीन बजे तक पंखे नहीं चल सके। लोग पसीना बहाते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed