फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update temperature crossed 40 degree Celsius only on four days in May

मई का मिजाज ठंडा: बरेली में सिर्फ चार दिन 40 पार रहा पारा; अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Sun, 28 May 2023 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 May 2023 02:04 PM IST
सार

पिछले 12 साल के तापमान पर गौर करें तो मई के महीने में औसत तापमान 41 डिग्री दर्ज होता रहा है। इस साल मई की 27 तारीख तक तापमान का औसत 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
weather update temperature crossed 40 degree Celsius only on four days in May
मई में बारिश भी खूब हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तपिश से निजात दिला रही बेमौसम बारिश की वजह से अबकी बार मई में लू का कहर नहीं बरपा। कुछ दिन तेज गर्म हवा जरूर चलीं मगर पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से हवा में नमी बढ़ी। इससे गर्म हवा का तीखापन कम होता गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र की वेबसाइट इंडियन मीटरोलॉजी डिपार्टमेंट से प्राप्त पिछले 12 साल के तापमान पर गौर करें तो मई के महीने में औसत तापमान 41 डिग्री दर्ज होता रहा है। इस साल मई की 27 तारीख तक तापमान का औसत 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। यह सामान्य तापमान से करीब तीन डिग्री कम आंका जा रहा है। इससे शहरवासियों को मई में महज कुछ दिन ही अधिकतम तापमान का कहर सहना पड़ा है। विशेषज्ञ डॉ. आलोक का मानना है कि यह स्थिति मई की शुरुआत में तेज बारिश से नमी का स्तर बढ़ने से बनी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों लगातार बादल मंडराते रहे हैं। इधर, चार दिन से फिर रुक-रुककर बारिश जारी है। यह स्थिति गर्मी से निजात दिलाने और मई में अब तक तप रहे तापमान को ठंडा बनाने में अहम कड़ी बन रही है। यह स्थिति किसानों के लिए फिलहाल तो सही है। मगर अगले माह मानसून के दौरान बारिश न होने से न की फसल रोपने में देरी होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सामान्य से नौ डिग्री कम रहा तापमान

शुक्रवार की देर रात आठ मिमी हुई बारिश के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री लुढ़ककर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले तीन दिन में शहर पर 18 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन और बादल मंडराने, अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की संभावना जताई है।

 

पिछले वर्षों में मई का तापमान और बारिश
वर्ष अधिकतम न्यूनतम बारिश
2011 41.4 19.4 29.4
2012 43.7 22.0 0.7
2013 42.6 19.7 29.4
2014 42.6 20.0 3.6
2015 44.5 22.6 2.6
2016 42.5 17.7 47.3
2017 42.9 19.3 2.6
2018 44.0 18.8 18.0
2019 42.5 16.7 1.2
2020 40.1 18.6 29.8
2021 41.2 21.6 48.3
2022 42.5 22.1 8.5
2023 30.3 22.3 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed