फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update relief from fog after rain in Bareilly

Bareilly Weather: 24 मिमी बारिश के बाद कोहरे से निजात, अब धूप देगी राहत, जानिए मौसम का हाल

Fri, 02 Feb 2024 07:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 07:55 AM IST
सार

बरेली में बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम रहने के आसार है। मौसम विभाग ने बारिश के बाद कोहरे से निजात मिलने और धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
weather update relief from fog after rain in Bareilly
बृहस्पतिवार को हुई थी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बुधवार देर रात से शुरू बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 24 घंटे में 24.2 मिलीमीटर बारिश से दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट हुई। बारिश के बाद आज मौसम साफ रहने के आसार है। धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बारिश के बाद कोहरे से निजात मिलने और धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि सर्द हवा चलती रहेगी। चार और पांच फरवरी को मौसम फिर बिगड़ सकता है। दोनों दिन बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर दो बजे तक बारिश जारी रही। इसके बाद तेज हवा चलने से बादल छंटे। धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ढलती शाम के साथ सर्द हवा गलन का अहसास कराने लगी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ रवि कुमार ने कोहरे से निजात मिलने व ठिठुरन बरकरार रहने की बात कही है।

विज्ञापन

अगेती सरसों को नुकसान, गेहूं के लिए संजीवनी
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत के मुताबिक बारिश गेहूं, चना, मटर और सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक है। ज्यादा बारिश होने पर जलनिकासी जरूरी है। बारिश से सिंचाई की चिंता दूर हुई पर जलभराव से सब्जियों की फसल खराब हो सकती है। अगेती सरसों, जिनमें फूल या फली लगी है, उसके खराब होने की संभावना है।

बीमार बनाएगा मौसम
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई ने बताया कि तीन दिन पहले तक घना कोहरा फिर चटक धूप और अब बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस दौरान बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप निकलने पर भी हल्के गर्म कपड़े पहने रहें। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें। अनदेखी पर तेज बुखार, शरीर में दर्द, आंखों में जलन, निमोनिया, कोल्ड डायरिया की चपेट में आने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed