{"_id":"682d338fbc85ce63ff072fe8","slug":"weather-update-possibility-of-rain-for-four-days-in-bareilly-there-will-be-relief-from-heat-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बरेली में हर दिन करवट बदल रहा मौसम, 24 मई तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बरेली में हर दिन करवट बदल रहा मौसम, 24 मई तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
Wed, 21 May 2025 07:29 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 May 2025 07:29 AM IST
सार
बरेली जिले में लू का अलर्ट अब नहीं है, लेकिन पारा चढ़ने से गर्मी का प्रकोप बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। हल्के बादल मंडराने के बावजूद पारा में बढ़त जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने चार दिन तक गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह ही से हवा चल रही है। बादलों की आवाजाही भी जारी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंगलवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही और पारा में एक डिग्री बढ़त हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पुरवा हवा से नमी का स्तर कम हो रहा है। जिससे बादल मंडराने पर भी गर्मी सता रही है। फिलहाल जिले में लू का अलर्ट अब नहीं है।
विज्ञापन
चार दिन बाद आंशिक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने के बाद तेज हवा चलेगी और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 46 फीसदी रहा।
विज्ञापन