Weather: बरेली में फुहार के साथ सावन की विदाई, शाहजहांपुर में झमाझम बारिश, चार दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली में सावन की विदाई रिमझिम बारिश के साथ हुई। रविवार रात रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे सोमवार को मौसम सुहावना हो गया। उधर, शाहजहांपुर में सोमवार को तेज बारिश हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में तेज धूप के बाद रविवार को उमस से बेहाल हो रहे लोगों को बारिश ने राहत पहुंचाई। दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़का। मौसम खुशगवार हुआ। रात में भी हल्की, तेज खंडवर्षा जारी रही। सावन की विदाई पर भी फुहार पड़ी। सोमवार को कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। उधर, शाहजहांपुर में दोपहर के वक्त तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश का अनुमान जताया है।
रविवार सुबह हल्के बादलों के ओट से धूप निकली। शहरवासी पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर करीब एक बजे घने बादल छाए और करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। वहीं, दिनभर में करीब 19 मिमी खंडवर्षा दर्ज हुई। शाम को भी बादलों का डेरा रहा। रात में भी रिमझिम का दौर रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन रहा है, वहां बारिश हो रही है। करीब चार दिन तक हल्की, तेज बारिश के आसार हैं। फिर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने पर उमस सताएगी।
शाहजहांपुर में बारिश ने मौसम का बदला मिजाज
शाहजहांपुर में सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया। एक दिन पहले उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों को भीगना पड़ गया। उन्होंने बारिश में भीगते हुए भाई के घर पहुंच कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक पहले से ही संभावना जता रहे थे।
बारिश होने से शहर की सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया और कीचड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदकर डाली गई सड़कों की हुई। इनमें गोविंदगंज में अशोक स्तंभ से कहचरी को जाने वाला मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से सभी को दिक्कत हुई।